साक्षात्कार

शिवम का अर्थ भगवान  "शिव जी का रूप" । वैसे तो इन्हे आप  "द किंग ऑफ मलिहाबाद" भी कह है । या  इन्हें "गरीबों के मशीहा" भी कहा जा सकता है। आज हमारी शिवम जी से साक्षात्कार  के दौरान कुछ वार्तालाब हुई । जिससे ये प्रतीत होता है कि इनका जीवन गरीब और बेसहारा लोगों का सहारा बनते चले आये है । और अपनी आगे की जिंदगी उन तमाम लोगों की सेवा भाव में लगाने की लगन है । और नाम से ही प्रतीत होता है । शिवम यानि शिव से बना शिवम "शिव" की तरह बेसहारा लोगों को  सहारा देना और उनका उद्धार करना है ।                                         शिवम जी आप मलिहाबाद से हो जहाँ का आम बहुत      मशहूर  है ?

हाँ  मैं वही से हूँ । यहाँ आम पुरे भारत देश में सबसे जादा होता  हैं । यहाँ हर तरफ आम के बगीचे ही आपको ज्यादा मिलेंगे और पेड़ों के कारन यहाँ का वातावरण भी शुद्ध रहता है । और यहाँ का आम पुरे भारत देश और विदेशों में भी भेजा  जाता है । आप ये भी कह सकते है की यह शहर आम की वजह से मशहूर है ।

* शिवम जी आप अपने परिवार के बारे में क्या कहना      चाहेंगे  ?

मैं एक मध्यम तथा संयुक्त परिवार  से हूँ |  मेरे  परिवार में मम्मी- पाप , भाई बहन हैं।

*शिवम जी आपको घर मे सबसे ज्यादा कौन चाहता है ?

वैसे तो सभी लोग चाहते है लेकिन मम्मी सबसे जादा हमें चाहती है । और मैं भी मम्मी की कोई बात नही टालता हूँ  और मम्मी को सबसे ज्यादा मैं भी चाहता हूँ । 

* शिवम जी घर में और भी लोग है, उनसे लगाव  नही है क्या    ?

नही ऐसा नही है घर के सभी लोग मेरे लिए एक सामान है और मैं  सबको उतना ही चाहता हूँ , बस मम्मी से कुछ ज्यादा  लगाओ है ।

*शिवम जी  किन - किन छेत्रों में रूचि  रखते हैं  ?

मैं गांव का रहने वाला हूँ इसलिए मैं  सामाजिक कार्य करने में मेरा ज्यादा  मन लगता है । जैसे गरीबों की  मदत करना उनकी समस्या को दूर करने  का प्रयाश करता हूँ । मुझसे जो बनता है मैं वो लोगो तक  पहुचाने में या उनकी मदत करने में कभी पीछे नही हटता हूँ |

* शिवम जी अभी तक अपने कौनसा  सामाजिक कार्य    किया है? और किन किन लोगों की मदत की है ?

गांव के अधिकतर लोग गरीब और किसान होते  है । और वो ज्यादा  पढ़े  लिखे नही होते है । तो उनकी कोई भी समस्या होती है जैसे ब्लाक स्तर का काम हो या किसी का कोई भी काम हो या किसी को आने जाने की समस्या हो मुझे पता चलता है तो मै  उनसे मिलकर उनकी समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करता हूँ  ।
अभी एक लड़के की दुर्घटना हो गई थीं और वह गरीब लड़का था | तो मै उसे  उठाकर अस्पताल ले गया और उसका उपचार अपने रूपए से  करवाया है हमने और भी कई केशो में अपना योगदान रहा है ।

*ये सब करने  में कोई समस्या नही होती है  ?

हाँ होती है कई बार हम  लोगों के काम के लिए जाता हूँ तो लोग मुझसे कहते है किं आप क्यों इतना  झटपटा रहे है ,और भी बहुत कुछ बोलते है और इतना करने के बाद मुझे वापस लौटने की बात करते  है  । कई बार तो बेइजती का सामना  भी करना पड़ा ।  लेकिन हमने हार नही मानी । और आगे बढ़ता रहा ।

* इस कार्य में  आपका साथ कौन  देता है ?


इन सब कार्य में मेरे भईया  और मेरे माता -  पिता का  सहयोग मिलता है ।

* आपके भईया और आपके पिता जी क्या करते है ? 

मेरे भईया जी और पिता जी अपना खुद का व्यापार  करते है।

* आपको क्या लगता है भारती  जनता पार्टी लोगों के इरादों  पर खरी उतरेगी ? और जनता के हित में काम करेगी ? 

लकड़ी का व्यापार  करते है , और धर्मकांटा है जो की हरदोई ,लखनऊ , उन्नाव,  सीतापुर चार जिलों में है। इसी  व्यापार के  साथ -साथ वो भी लोगों की मदत करते है , और मै  भी अपने भाई और पिता की छत्रछाया में रहकर लोगों की मदत करता हूँ ।

* आप राजनीती में रूचि रखते है ?

हाँ मैं  राजनीती में भी रूचि रखता हूँ और मै  भारती जनता पार्टी का समर्थन करता हूँ ।

* आपको क्या लगता है भारती  जनता पार्टी लोगों के इरादों  पर खरी उतरेगी ? और जनता के हित में काम करेगी ? 

भारत एक ऐसा देश है जहाँ लोकतंत्र की चलती है ,जैसा की आप दस वर्षों से देखते चले आए है | पहले बसपा को जनता ने चुनकर भेजा और वो जनता के इरादों पर खरी नहीं उतरी , फिर जनता ने  सपा को चुनकर भेजा लेकिन वो भी खरी नहीं उतरी । इसीलिए अब जनता ने भाजपा चुना है ।

* आपको क्या लगता है भारती जनता पार्टी लोगों के इरादों पर खरी  उतरेगी ?

लोकतंत्र से उम्मीद तो यही है कि वो जनता इरादों पर खरी उतरेगी | परन्तु भारती जनता पार्टी कुछ समस्याएं  ऐसी उत्पन्न कर रहा है  जिससे शायद  २०१९ में उनको इसका  परिणाम भुगतना पड़े |

*आपका  पत्रकारिता करने का क्या उद्देश्य है ?

मेरा सपना हमेशा से लोगों की सहायता करना सच को सामने लाना और भ्रस्टाचार को समाप्त करना मेरा सपना है ।

*ये कार्य तो आप ऐसे ही कर सकते है , फिर पत्रकारिता करने का विचार कैसे आया ?

पत्रकारिता करने से मुझे बहोत कुछ सीखने को  मिलेगा और फिर मेरे पास एक डिग्री भी हो जाएगी । जिसके तहत हम कानून के अनुसार हम अपनी आवाज उठा सकते है। और लोगों की  सहायता कर सकते है । ऐसे कही भी मै किसी भी मुद्दे  पे मै बात करता हूँ तो मेरी बात नही सुनी जाती है । तो मुझे लगा की पत्रकारिता करने के बाद मुझे बोलने के लिए  मौका मिल जायेगा।

*यदि आपको पत्रकारिता की डिग्री मिली तो आप उसका गलत स्तेमाल तो नही करोगे ? और डिग्री के नाम से  लोगों को डरा धमका के काम तो नहीं कराओगे ?

नही मैं संविधान के अनुसार काम करूँगा और जो उसका उलंघन करेगा मैं उसके खिलाफ आवाज उठाऊंगा ।

*अपने विभाग के बारे में  आपकी क्या राय है ? 

मेरा विभाग अच्छा है यहाँ के जो लोग मिले है वो भी बहोत अच्छे है । पर कुछ कमिया शायद मेरी सोच में है या उनकी समझ में ये मै नही बता सकता । क्योकि मैं  एक सामाजिक कार्यकर्त्ता के तौर पे काम करता हूँ ।
क्योकि मेरा परिवार एक सामाजिक स्तर पे है । यहाँ पे हमें कुछ लोगों की बातो का हमें बुरा लगा । क्योकि उनका क्या है।  उनके लिए सिर्फ पत्रकारिता की पढाई है , उनके लिए रिस्ते मायने नही रखते । अभी करीब एक सप्ताह पहले मेरे भाई से  दुर्घटना हुई , और एक लड़के को  काफी चोट लगी , मैं  चाहता तो वहाँ कुछ नही होता । लेकिन मेरी मम्मी ने कहा मेरी गाड़ी से दुर्घटना हुई है इसलिए मैं इसका इलाज करवाएंगे। उसकी वजह से मै चार दिन कॉलेज नही आ पाया तो उसपे लोगों ने टिप्पड़ियां देने लगे और सजेसन देने लगे की तुम्हे क्लास करना जरुरी किसी की जिंदगी नहीं । लेकिन मुझे ये पर्सनल लगता है कि वो लड़का जिन्दा रहा तो मेरी पढाई भी आगे बढ़ जाएगी | क्योकि किसी की जिंदगी से बढ़कर मेरी पढाई नहीं है |

* आपकी बातों से लग रहा है कि आपकी और यहाँ के      अध्यापकों की सोच में तालमेल नही है ऐसा क्यों ?

नहीं अध्यापक बहोत अच्छे है | पर कुछ मुद्दों पर उनकी सोच और मेरी सोच बहोत अलग है |

* क्या आपको नही लगता की अध्यापक आपके हित के    लिए बोल रहे हो ?

लेकिन उनको ये समझना चाहिए की जिंदगी से बढ़कर कोई काम नहीं हो सकता | अगर कोई एक आदमी मर रहा हो और मैं पढाई करू ये सबसे बड़ा दुर्भागय मेरे लिए होगा ।

शिवम जी आप यूँ ही ईमानदारी से लोगों की सेवा करते रहिये ,इसके साथ - साथ अपनी पढाई पे भी ध्यान देते रहिये | मै  आपके लिए यही कामना करता हूँ |  अपना कीमती समय देने के लिए  बहोत - बहोत धन्यवाद |





                                                    

Comments

Popular Posts