* किसान *
भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ लगभग 70% लोग किसान है ।
किसान भारत देश की रीढ की हड्डी के समान है ।किसान खाद्य फसलों तथा तिलहन का भी उत्पादन करते है । किसान हमारे उद्दोगों के लिए कुछ कच्चे माल का भी उत्पादन करते है ।इसलिए वे हमारे देश के लिये जीवन रक्त के समान है । हमारा देश अपने लोगों की लगभग 60 % प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से खेती पर निर्भर है । किसान जब से खेत मे बुवाई करता है तब से वह पूरे दिन और रात खेत मे काम करता है । वह कभी जाडा , गर्मी , धूप और बरसात में भी खेत में काम करता है । इसमे उसके बीबी , बच्चे भी मेहनत करते है ।किसान बुवाई से लेकर जब तक फसल तैयार नही हो जाती तब तक वह अपनी फसल को आवारा जानवरों चोरों से अपनी फसल की रखवाली करता है । कभी - कभी मानसून न आने से तथा सूखा पड़ने तथा अपने माल की अच्छी कीमत न मिलने के कारण किसान टूट जाता है । जोकि किसानों के शोषण श्रृंखला को जन्म दे सकता है ।

बुवाई के लिए खेत की जुताई ।

बुवाई के लिए बीज का चयन ।

बीज की बुवाई करती महिला किसान ।
5 दिन बाद बीज से निकला अंकुर।
अंकुर से बना पौधा ।

पौधा और थोड़ा बड़ा हो गया ।

अब पेड़ में फूल निकलने लगे ।
पेड़ों में फल आना सुरु हो गया।
पेड़ों में पूरी तरह फल आ गया है।
तोड़ा गया फल।




Comments
Post a Comment